![]() |
पूर्व डीजीपी अभ्यानंद जी के सम्मान पाते लोकेश पुष्कर |
मुजफ्फरपुर : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को मिशन भारती एवं बिहार गुरू द्वारा आयोजित "यूथ आइकॉन ऑफ़ तिरहुत - 2023 सम्मान समारोह" में सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में समाज सेवा, पत्रकारिता, व्यवसाय आदि से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को जाने माने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता अनिल विद्रोही उर्फ़ "अनिल द्विवेदी" द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के पूर्व डीजीपी (पूर्व पुलिस महानिदेशक) सह शिक्षाविद अभ्यानंद जी मौजूद रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर देश के जाने-माने साहित्यकार एवं कवि डॉ. संजय पंकज एवं बिहार यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. सतीश कुमार राय एवं बिहार गुरु के नाम से प्रचलित सामाज सेवी अविनाश तिरंगा (अध्यक्ष) मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला के जानेमाने व्यक्तित्व सोनू सिंह ने किया।
![]() |
पूर्व डीजीपी अभ्यानंद जी सम्मान पाते समाजसेवी राजन भारद्वाज |
कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिला से सावन पाण्डेय, वैशाली हाजीपुर के किसलय किशोर, मोतिहारी जिला के मुन्ना कुमार, मुजफ्फरपुर की डॉ. अनुराधा भारद्वाज, सीतामढ़ी के आनंद बिहारी सिंह, शिवहर की डॉ. ऐश्वर्य सिंह, बेतिया निवासी डॉ. संजय कुमार यादव, मुजफ्फरपुर की डॉ. प्रेरणा सिंह, मुजफ्फरपुर कें प्रिंशु मोदी, डॉ. पयोली, रोहित साव, गरिमा विशाल, अनामिका भारती, ई. अलोक कुमार, कुमार देवांशु, हेमंत तिवारी, नीरज झा, प्रणव सिंह, राजन भारद्वाज, दिव्या स्मृति, विजय पाण्डेय, रजनीश कुमार, समीर कुमार, वैशाली से सुगंध कुमार कृष्ण कुमार, को समाज में सेवाभाव से अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
वही पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे मुजफ्फरपुर जिला के पत्रकार अभिषेक कुमार, धीरज ठाकुर, विवेक गौरव, विकास कुमार मिश्रा, कुमार गौरव, विक्रम कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
इस दौरान बिहार दस्तक संपादक लोकेश पुष्कर को भी पत्रकारिता एवं समाज उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के संदर्भ में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक अनिल विद्रोही ने बिहार दस्तक संवाददाता को बताया की आज आयोजित इस कार्यक्रम में अलग - अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हर जिले से कुछ युवाओं को सम्मानित किया गया हैं साथ ही उनके द्वारा समाज के प्रति दिए गए योगदान से बिहार वासियों को अवगत कराने की पहल की गयी हैं। आगे अनिल ने बताया की इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर बिहार को सर्वोत्तम बनाने की दिशा में एक पहल है।
वही अविनश तिरंगा ने बताया की वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर एवं आसपास के इलाकों में लगभग 1 करोड़ पौधों को लगाने का संकल्प हैं, जिसके लिए पहल शुरू की गयी हैं। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। जिससे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। और साथ ही इससे हमें सही मात्रा में ऑक्सीजन भी प्राप्त हो सके।
![]() |
पूर्व डीजीपी अभ्यानंद जी से सम्मान पाते किशलय किशोर |
![]() |
पूर्व डीजीपी अभ्यानंद जी से सम्मान पाते नीरज झा |
![]() |
पूर्व डीजीपी अभ्यानंद जी से सम्मान पाते प्रिंशु मोदी |
![]() |
पूर्व डीजीपी अभ्यानंद जी से सम्मान पाते विक्रम कुमार |
![]() |
पूर्व डीजीपी अभ्यानंद जी सम्मान प्राप्त करते पत्रकार विकास मिश्रा |