चंद्रयान 3 पर दिए बयान को लेकर इन चार नेताओं की हो रही किरकिरी।


आजकल के युवा नेताओं को अपना आइडल मान लेते हैं। उनकी बातों का अनुकरण भी करते हैं। कई समर्थक तो ऐसे होते हैं कि उनके नेताओं के द्वारा कही गई बातें उनके लिए मिल का पत्थर जैसा होता है। पर क्या कभी हमने इस बात का विचार किया है कि हमारे नेता क्या इस काबिल भी है कि हम उनका अनुकरण कर सकें, उन्हें अपना आइडल बना सके।

आज नेताओं के पीछे हजारों/ लाखों लोगों की भीड़ होती है। जब वह कोई बयान देते हैं तो जनता उनके बयानों के आधार पर एक दूसरे से संवाद /विवाद करते दिखते हैं।

पर देखीए ना चाँद पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद अलग-अलग नेताओं के अलग-अलग प्रतिक्रिया आने शुरू होते हैं। कोई सरकार को बधाई का पात्र बता रहा है, तो कोई वैज्ञानिकों को इसका श्रेय दे रहा है। वहीं कुछ लोग तो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को इस सफलता का श्रेय दे रहे हैं। उसी क्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाओं में अपने ज्ञान का भी परिचय दिया है।


ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान देते हुए कहा कि "राकेश रोशन चंद्रमा पर गए थे। तब भारत की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था- चांद से भारत कैसा लगता है"

अब भला उन्हें कौन बताया कि राकेश रोशन नहीं बल्कि अंतरिक्ष में जाने वाले व्यक्ति राकेश शर्मा थे। साथ ही साथ राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गए थे ना कि चांद पर। और वहां 8 दिन रुके थे। वे अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के पहले और दुनिया के 138वें एस्ट्रोनॉट थे। इंदिरा के सवाल पर राकेश ने कहा था- सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा।

ओमप्रकाश राजभर


 उत्तर प्रदेश की राजनीति में ओमप्रकाश राजभर का एक बड़ा नाम हैं। ओमप्रकाश राजभर पूर्व में भी अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहें हैं। वे उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और विधायक हैं। उन्होंने कहा- "जो चंद्रयान-3 की बात आप कर रहे हैं, इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं। कल सकुशल धरती पर आने का जो उनका टाइम है, आने के बाद उनका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।"

शक्ति सिंह यादव (राजद -बिहार)

इस दौड़ में बिहार के भी राजनीतिक चेहरे पीछे नहीं है। राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने चंद्रयान 3 की चाँद पर सफल लैंडिंग के लिए नासा यानि की (अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी) के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दिया हैं।

अशोक चांदना

चांदना राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री हैं। उन्होंने कहा- सेफ लैंडिंग हुई है। इसमें जो यात्री गए हैं, उनको सलाम करता हूं। हमारा देश साइंस और स्पेस रिसर्च के अंदर आगे बढ़ा है।

अब यह हास्यपद लगता है देश की इतनी बड़ी सफलताओं के विषय में भी विस्तृत जानकारी देश के बड़े नेताओं को नहीं है। राजनीतिक तौर पर प्रत्येक दिन सक्रिय रहने वाले लोग देश की विकास को लेकर हो रही उपलब्धियां को जब ठीक से नहीं जानते हैं तो आखिरकार वह देश की जनता को इन उपलब्धियां के विषय में क्या कुछ जानकारी दे पाएंगे।