महागठबंधन में सब ठीक है, भ्रम फैलाने का काम ना करें बीजेपी : तेजस्वी

आज महागठबंधन के बैठक के बाद राजद ने अपने विधायक दलों की बैठक बुलाई। जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया। बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार की राजनीति में मची हुई हलचल को थामने का काम किया।

बिहार की राजनीतिक सियासत जिस तरीके से करवट लेती नजर आ रही है; इस वक्त अटकलें काफी ज्यादा लगाई जा रही हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि  "महागठबंधन मजबूत तरीके से देशहित में काम करने के लिए बना है। सभी जनप्रतिनिधि आम जनता से मिलकर देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था, धार्मिक उन्माद, नफरत की राजनीति, बदले की कारवाई और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग संबंधित मुद्दों को जनता के बीच रखें। सत्र के दौरान सदन में उपस्थित होकर अपने विधायी कार्यों का निर्वहन कीजिए तथा एकजुट होकर काम करें।

देश की वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों में राजद की भूमिका और बढ़ जाती है। हमने सदैव सामाजिक सौहार्द और एकता को कभी विखंडित होने नहीं दिया। हमने लाख विकट परिस्थितियां आने के बावजूद भी फिरकापरस्त ताकतों से कभी कोई समझौता नहीं किया। यही राजद की सबसे बड़ी पूंजी भी है।
भारतीय जनता पार्टी और बीजेपी संपोषित गोदी मीडिया बिहार में महागठबंधन के एकता को लेकर भ्रम फैलाना चाहती है। भाजपा को हकीकत पता है कि महागठबंधन के रहते बिहार में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगी।

मोदी जी हटेंगे तो देश से महंगाई हटेगी, बेरोजगारी हटेगी, संसाधनों की लूट खत्म होगी, संवैधानिक संकट समाप्त होगा, भय के वातावरण से देश को मुक्ति मिलेगी, बदले की कारवाई से देश को निजात मिलेगी, नफरत की राजनीति से देश मुक्त होगा, सौहार्द का वातावरण कायम होगा तथा गंगा जमुनी तहजीब कायम रहेगी।

बिहार देश में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला राज्य बन रहा है। हम लगातार रोजगार और नौकरी देने के लिए काम कर रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार के सौतेलेपन व्यवहार के वाबजूद भी बिहार समावेशी विकास के रास्ते आगे बढ़ रही है। सभी लोग जान लीजिए नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महागठबंधन मजबूत भी है और भाजपा को 2024 में परास्त भी करेगी। भाजपा के बौखलाहट पर ज्यादा तवज्जों देने की जरूरत नहीं है। विपक्षी एकता से भाजपा हताश व निराश है। भाजपा को पता है कि देश से 2024 में भाजपा की विदाई तय है। बैठक में राजद के सभी विधायक व विधान पार्षद मौजूद रहे।

 #बिहार #राजद